राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

1 min read

देहरादून । महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के प्रभावी निस्तारण, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में जनपद देहरादून एवं ऋषिकेश में तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के तहत 30 अक्टूबर को पुलिस लाइन सभागार, देहरादून में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार–महिला जनसुनवाई’ तथा एम्स ऋषिकेश में ‘शक्ति समागमः सृजन से समृद्धि’ विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, 31 अक्टूबर को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के लिए ‘She is a Changemaker’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में *30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से पुलिस लाइन सभागार, देहरादून में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार–महिला जनसुनवाई’* कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

*एम्स ऋषिकेश में ‘शक्ति समागमः सृजन से समृद्धि’ संवाद कार्यक्रम*
राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में 30 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश के सभागार में अपराह्न 02:30 ‘शक्ति समागमः सृजन से समृद्धि’ विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर करेंगी, जबकि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लगभग 1,000 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, महिला उद्यमियों एवं महिला लाभार्थियों के साथ संवाद किया जाएगा।

 

*31 अक्टूबर को 600 निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यशाला ‘She is a Changemaker’*

पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों (EWRs) की नेतृत्व क्षमता, सहभागिता एवं सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर 2026 को ‘She is a Changemaker’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के तत्वावधान में प्रस्तावित यह कार्यशाला दून मेडिकल कॉलेज सभागार, देहराखास, पटेलनगर में आयोजित होगी। कार्यशाला में लगभग 600 निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के प्रतिभाग करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम विवरण
1. राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार–महिला जनसुनवाई
दिनांक: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार समय: प्रातः 10:00 बजे से स्थान: पुलिस लाइन सभागार, देहरादून

शक्ति समागमः सृजन से समृद्धि दिनांक: 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार कार्यक्रम का समय: अपराह्न 02:30 बजे से स्थान: सभागार, एम्स ऋषिकेश

अध्यक्षता: श्रीमती विजया रहाटकर, माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग

मुख्य अतिथि: श्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री,

 

Copyright, Shikher Sandesh 2023 (Designed & Develope by Manish Naithani 9084358715) © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.