प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पर्यावरणविद् जुगलान ने दिलाई स्वच्छता की शपथ…..

ऋषिकेश। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से गांधी जी के जन्मदिन तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की गई। नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने त्रिवेणी घाट पर उपस्थित नगर निगम कर्मियों , पर्यावरण मित्रों और उपस्थित श्रद्धालुओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।जुगलान ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था,उसमें सिर्फ राजनैतिक आज़ादी नहीं थी,बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना की थी,जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी निरंतर प्रयासरत हैं।
हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके स्वच्छ समाज का निर्माण करें।स्वच्छता के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे ।हर व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम दो घण्टे स्वच्छता अभियान को देने चाहिए।उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता लाने पर जोर दिया।इस अवसर पर नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक अमित नेगी, अभिषेक मल्होत्रा, अवर अभियंता विनोद पुरोहित, महेश उनियाल, गुरमीत सिंह,विनोद सिंह रावत,निशांत,विशाल आरती, रेखा, अनीता, पूनम, कविता,बबली पूजा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।उन्होंने प्रधानमंत्री के आरोग्य और दीर्घायु जीवन की भी गंगा माता से कामना की।
