हिमालय और ग्लेशियरों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : शैलेंद्र सिंह नेगी ‎

1 min read

हिमालय और ग्लेशियरों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : शैलेंद्र सिंह नेगी एडीएम

‎घनसाली। पर्वतीय लोकविकास समिति, भिलंगना क्षेत्र विकास समिति एवं इंद्रमणि बड़ोनी साहित्य एवं कला मंच घनसाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 42वीं ऐतिहासिक पांचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा का शुभारंभ दिल्ली , देहरादून से हिमालय जागरण करते हुए उतराखंड के गाँधी के आवास तथा राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अखोड़ी में लोक संस्कृति कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा विभिन्न पड़ावों घनसाली, इंटर कालेज घुत्तु , अंतिम गॉव गंगी मे ख़तलिंग धाम की यात्रा के महत्व पर विचार गोष्ठि के साथ संपन हुई। देश प्रदेश के सुरक्षा व विकास के लिये ख़तलिंग गलेशियर के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उतराखंड के गाँधी इन्द्र मणी बडोनी के गॉव अखोड़ी में ‎कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
‎‎मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि हिमालय केवल उत्तराखंड की पहचान ही नहीं, बल्कि देश के जल, पर्यावरण और जैव विविधता का महत्वपूर्ण आधार है। हिमालय के ग्लेशियरों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए हिमालय के संरक्षण के लिए जनभागीदारी के साथ ठोस प्रयास जरूरी हैं।
‎‎उन्होंने कहा कि हिमालय को बचाने के लिए जंगलों और जलस्रोतों का संरक्षण, प्लास्टिक एवं कचरे पर नियंत्रण तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को जनअभियान का रूप देना होगा। स्थानीय परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षण के साथ ही युवा पीढ़ी को भी हिमालय के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।
‎‎उन्होंने महायात्रा के आयोजन को हिमालय, पर्यावरण, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में अपनी प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की भावना मजबूत होती है।
‎‎कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रीय दलों के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।उतराखंड के गाँधी इंद्रमणि बडोनी के आवास पर उनके भतीजे विनोद बडोनी तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार तेजराम सेमवाल , सूर्य प्रकाश सेमवाल, ,बीर सिंह राणा, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, राष्ट्रपति पुरष्कार से सम्मानित वैज्ञानिक राम कृष्ण भट्ट, शिवराज रौथान, सुरजीत चौहान , माणा गॉव निवासी कुंदन सिंह टकोला,ने बडोनी जी के संघर्षों व उनके अद्वितीय व्यक्तित्व के बारे में अपने संस्मरणों को साझा किया।

‎इस अवसर पर महायात्रा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा प्रतिभागियों ने हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसी तरह घनसाली में भी विचार गोष्ठि कर इंद्रमणि बडोनी जी के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।श्री नव जीवन आश्रम जनता इंटर कालेज घुत्तुमे उतराखंड के गाँधी इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। घुत्तु में भगवान श्री रघुनाथ मंदिर में यात्रियों ने आगे महायात्रा को भव्य व दिव्य बनाने के लिये आम जनता को जागरूक करने पर बल दिया। इस महायात्रा के अंतिम गॉव गंगी में हिमालय के गौरव उतराखंड के गाँधी इंद्रमणि बडोनी के विचारों व विकास की सोच को समझने के लिये उनके बताये रास्ते को पकड़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अखोड़ी, घुत्तु तथा गंगी में , शिक्षा, समाज, चिकित्सा, पत्रकारिता, पर्यावरण सेवा आदि क्षेत्रों में सक्रिय योगदान के लिये हिमालय गौरव इंद्रमणि बडोनी विशिष्ट सेवा सम्मान -2026 से भी छात्रों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने राष्ट्रीय मंच पर दिल्ली से खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा को आगे बढ़ाने के लिये अध्यक्ष पर्वतीय लोक विकास समिति व महायात्रा के संयोजक प्रो सूर्य प्रकाश सेमवाल, महासचिव कवि बीर सिंह राणा व उनकी टीम की सराहना की।

‎इस खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा के अवसर पर तहसीलदार हरीश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता दर्शन लाल आर्य,जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह घनाता, अनुज लाल शाह , धरोहर संस्था के माणा गॉव निवासी कुंदन सिंह टकोला, पूर्व प्रधानाचार्य बाल कृष्ण नौटियाल,भरत सिंह नेगी , वैज्ञनिक रामकृष्ण भट्ट, इंद्रमणि बड़ोनी साहित्य एवं कला मंच घनसाली के अध्यक्ष एडवोकेट लोकेंद्र दत्त जोशी, महासचिव विनोद लाल शाह,अध्यक्ष पर्वतीय लोकविकास समिति प्रो सूर्य प्रकाश सेमवाल, महासचिव बीर सिंह राणा ,उतराखंड इकाई के महासचिव प्रधान शिव सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शिव सिंह रौथान,महासचिव सुरजीत चौहान , इंटर कालेज अखोड़ी के प्रधानाचार्य सुरजन सिंह शाह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शौकीन भंडारी, घनसाली जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष संदीप आर्य ,पूर्व प्रधान सरोप् सिंह मेहरा, उतराखंड क्रांति दल के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सुनीता रावत,सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र, सचिन वेस्वाल,अरबिंद राणा, भीम सिंह रावत कुवर सिंह नेगी, पार्वती नेगी,जसि नेगी , राजेंद्र सिंह पुंडीर, ललिता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरषोत्तम, विनोद लाल , प्रवक्ता धर्मेंद्र रावत, आशीष कुड़ियाल, भगवान सिंह विजय कोहली पंकज शैली शशि कोहली, अर्पणा चौहान,अतुल नेगी, नरेंद्र सिंह, विपिन सिंह ,नीलम नेगी, वार्डन आशा बिष्ट , ओम प्रकाश, दिनेश , अंनत राम लोक कलाकार मिजाजी, घुत्तु इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नारायण लाल शाह , जनता जूनियर हाई स्कूल बुगिलाधार के प्रधानाचर्य सुशीला देवी सेमवाल, अमरदेव तिवारी, सुनील पैन्यूली ,क्षेत्र पंचायत सदस्य नित्यानंद कोठियाल, जिला पंचायत सदस्य विजय लाल, सामाजिक कार्यकर्ता भजन सिंह रावत, मोर सिंह पंवार,पत्रकार जय प्रकाश कुकरेती, सुधाकर भट्ट सत्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग ,जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएँ व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। घुत्तु इंटर कालेज में छात्र छात्राओं , शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा में जैन मुनि सुखी परिवार फाउंडेशन के परमाध्यक्ष डॉ गणी राजेंद्र विजय महाराज, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नई दिल्ली संजय तड़ियाल, वरिष्ठ पत्रकार व्योमेश् जुगराण, पूर्ब् क्षेत्र पंचायत सदस्य चंबा भगवान सिंह राणा सहित क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं जन प्रतिनिधियों ने खतलिंग गलेशियर के सामरिक महत्व के साथ विकास के विभिन्न आयामों पर विचार व्यक्त किये। दूसरी तरफ विश्व के सबसे सुरक्षित पवाली कांठा बुगियाल के ट्रैकिंग महत्व को पहिचान दिलाने के लिये हिमालय जागरण का 6 सदस्यीय दल गुप्त काशी से त्रिजुगीनारायण, पवाली कांठा होते हुए घुत्तु पंहुचा। इसमें वरिष्ठ पत्रकार, व्योमेश् जुगराण, अनुसूया प्रसाद मलासी, ओम प्रकाश भट्ट आदि सदस्य थे। इस खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा के अबसर पर अखोड़ी, घनसाली गंगी व घुत्तु में छात्र छात्राओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों व जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

Copyright, Shikher Sandesh 2023 (Designed & Develope by Manish Naithani 9084358715) © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.