1 September 2026

गढ़वाल भ्रातृ सभा नूहो घनौली जिला रोपड़ के द्वीवार्षिक चुनाव…….,

रोपड़ पंजाब। गढ़वाल भ्रातृ सभा नूहो घनौली जिला रोपड़ के द्वीवार्षिक चुनाव, चुनाव अधिकारी शम्भू सिंह नेगी की अध्यक्षता व कार्यवाहक सचिव सुखदेव प्रसाद बडोला  के संचालन में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए । निम्नलिखित पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। प्रधान बलबीर सिंह, उप प्रधान श्री अब्बल सिंह, महासचिव मुकेश जोशी, उप सचिव  मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक ठाकुर, उप कोषाध्यक्ष भीम सिंह, माल मंत्री प्रेम सिंह चौहान, कोषनिरिक्षक सुखदेव प्रसाद बडोला, संगठन सचिव राजेन्द्र सिंह चौहान, हरीश सिंह व दिनेश सिंह रावत, सलाहकार अर्जुन सिंह असवाल, संरक्षक पवन सिंह नेगी । चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान बलबीर सिंह द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया व आश्वासन दिया कि समस्त सदन द्वारा हमारी टीम को जो ज़िम्मेदारियां सौंपी है हमारी टीम उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। भविष्य में आवश्यकता अनुसार कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जा सकता है।

Copyright, Shikher Sandesh 2023 (Designed & Develope by Manish Naithani 9084358715) © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.