पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विकासनगर । शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर द्वारा तिलक भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वह पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने अपने संबोधन में कहा की उत्तराखंड कांग्रेस का एक ऐसा योद्धा चला गया है जिसने की छात्र राजनीति से लेकर आज तक कांग्रेस को आगे बढ़ने का काम किया उन्होंने श्रमिकों की हित की लड़ाई सड़कों पर लड़ी नारायण दत्त तिवारी सरकार में तकनीकी शिक्षा और श्रम मंत्री होते हुए उन्होंने विकास नगर को आईटीआई भवन हमें प्रदान किया था जिसमें आज सैकड़ो की संख्या में प्रदेश के छात्र तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनका विकास नगर क्षेत्र से विशेष लगाव था इस मौके पर पीसीसी मेंबर संजय जैन ने कहा की हीरा सिंह बिष्ट वह छात्र नेता रहे जिन्होंनेकंअ पीजी कॉलेज को अपने अध्यक्ष कल में एक विशिष्ट पहचान दिलाई साथ ही तिवारी जी की सरकार में अपने मंत्रालय के द्वारा विशिष्ट पहचान दिलाई इस मौके पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल और उम्मेद सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने एक सच्चा सिपाही को खो दिया है उनका स्मरण हमेशा हमारी यादों में रहेगा कार्यक्रम का संचालन करते हुए शहर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा हीरा सिंह बिष्ट जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया वह कर्मचारी श्रमिक छात्रों युवा के साथकंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते थे आज हम सभी सच्चे मन से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात शहर अध्यक्ष विकास शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल पीसीसी मेंबर संजय जैन हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत सुनील तोमर पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश जिला महामंत्री राजीव शर्मा शशांक अग्रवाल सजल अग्रवाल सबोद वर्मा सुरेंद्र शर्मा डीके बनर्जी संदीप भटनागर उम्मेद सिंह महबूब प्रेम प्रकाश अग्रवाल देवानंद पासी तनवीर आलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे सभा के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित्र की गई। सभा का संचालन कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम में धीरेंद्र थंड़ियल और मनजीत चावला आदि उपस्थित रहे।

Copyright, Shikher Sandesh 2023 (Designed & Develope by Manish Naithani 9084358715) © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.