प्रशिक्षुओं ने किया विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधों का रोपण…

ऋषिकेश। स्मृति वन ऋषिकेश में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण संयोजक एवं स्मृति वन संरक्षक पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान के संयोजन में वन महोत्सव पखवाड़ा के तहत बृहद पौधरोपण किया गया।इस दौरान वनाधिकारियों, वन कर्मियों और स्थानीय सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं सहित प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर्यावरणविद जुगलान ने कहा कि वन महोत्सव न केवल प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त माध्यम है। हमें केवल पौध रोपण तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि पौध रोपण से अधिक महत्वपूर्ण उनका संरक्षण करना है।इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा ने बताया कि स्मृति वन स्थापना से लेकर अब तक पांच हजार से अधिक छोटे बड़े पौधे रोपित कर सुरक्षित किए जा चुके हैं।इसके अतिरिक्त प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून के निर्देशन में स्मृतिवन के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के साथ साथ विकास कार्य जारी हैं।उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल सिंह रावत ने स्मृति वन की स्थापना में पर्यावरणविद विनोद जुगलान के प्रयासों की सराहना की। पौध रोपण में वन क्षेत्राधिकारी गंभीर सिंह धमांदा,वन दरोगा प्रकाश अणथवाल, अवतार सिंह रावत, जितेंद्र असवाल,महावीर सिंह नेगी,वन दरोगा प्रतिमा, वन बीट अधिकारी अरविन्द सिंह , अंशु कुमारी,सोहन सिंह,अनुराग ठाकुर,राम कुमार शिक्षाविद के एल बलूनी उपस्थित रहे।

Copyright, Shikher Sandesh 2023 (Designed & Develope by Manish Naithani 9084358715) © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.