निगम महापौर सौरभ थपलियाल निरीक्षण के दौरान मोकमपुर क्षेत्र पहुंचे…..

1 min read

देहरादून। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने व टूटी सड़के व नालियो की खस्ता हालत का जायजा लेने नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल निरीक्षण के दौरान मोकमपुर क्षेत्र पहुंचे। जहाँ उन्होंने नगर निगम से सम्बंधित समस्याओं विशेषकर नालियों के निर्माण को लेकर, आला अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

इस संबंध में जन कल्याण समिति मोहकमपुर द्वारा उन्हें 08 जून को स्मरण कराया गया था।

मोहकमपुर (वार्ड 67)-लोअर नत्थनपुर(वार्ड 95)-लोअर नेहरूग्राम (वार्ड 64) की सीमाएं आपस में मिलती हैं। यहां पर पानी की निकासी हेतु नालियां न होने के कारण, सालों बाद बमुश्किल बनने वाली सड़क कुछ ही महीनों में टूट जाती हैं।

इसलिए मौसम विभाग से अंदर पूरे क्षेत्र में भूमिगत नालियों का निर्माण करवाना अति आवश्यक हैं। क्योंकि, कुछ हिस्से में टूटी फूटी नालियों को छोड़ बाकी बड़े हिस्से में नालियां नहीं हैं।

मेयर श्री थपलियाल जी ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता को बरसात से पूर्व नालियों का निर्माण सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान जन कल्याण समिति मोहकमपुर के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह नेगी, सचिव श्री राजीव खनसाली, नवीन नेगी, संजीव शर्मा खनसाली, सौरभ शर्मा, आशीष बलोदी आदि साथ थे।

Copyright, Shikher Sandesh 2023 (Designed & Develope by Manish Naithani 9084358715) © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.