शक्ति नहर में मिला लापता महिला का शव

देहरादून । सुबह विकासनगर में ढकरानी स्थित शक्ति नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला बीती रात घर से लापता हो गयी थी। काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नही चल पाया। सुबह किसी ने शक्तिनहर में महिला के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस द्वारा शिनाख्त के बाद मृतका की पहचान रंजना देवी निवासी डाकपत्थर के रूप में हुई। मृतका के  परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright, Shikher Sandesh 2023 (Designed & Develope by Manish Naithani 9084358715) © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.