प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्त नगर के नए कुलपति होंगे प्रो शिवेन्द्र कुमार कश्यप……

Oplus_16908288
देहरादून। प्रो शिवेन्द्र कुमार कश्यप गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्त नगर के नए कुलपति होंगे। राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं विश्व विद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया है। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक उनका कार्यकाल रहेगा।इससे पूर्व प्रोफेसर एस.के.कश्यप वि वि के कृषि महा विद्यालय के डीन (अधिष्ठाता)रहे हैं।शिक्षण कौशल,प्रशासनिक कौशल, श्रवण कौशल, नेतृत्व क्षमता,प्रबंध संचार एवं भाषा कौशल एवं पाठ्यक्रम निर्माण जैसे विषयों पर पंद्रह सौ से अधिक शाफ़्ट स्किल विकास सत्रों का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया है।वह हंसमुख स्वभाव के अनुशासन प्रिय व्यक्ति है।उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। अंतर्राष्ट्रीय जलवायु कार्यवाही नेतृत्वकारी सम्मान से सम्मानित पर्यावरणविद जुगलान ने कहा कि जीबी पन्त कृषि महा विद्यालय में अधिष्ठाता के पद सहित विश्व विद्यालय में उनके लम्बे अनुभवों का लाभ न केवल विश्व विद्यालय को मिलेगा बल्कि उनके कुशल प्रबंधनकर्ता और कुशलन नेतृत्व क्षमता का लाभ राज्य के कृषकों को भी मिलेगा।उनके नवाचारों से हिल एग्रीकल्चर को बढ़ावे के साथ ही राज्य की आर्थिक के विकास को गति मिलेगी।