जल संरक्षण जनजागरूकता के लिए विजयलक्ष्मी जगूड़ी को मिला शिक्षक रत्न सम्मान

1 min read

जल संरक्षण जनजागरूकता के लिए विजयलक्ष्मी जगूड़ी को मिला शिक्षक रत्न सम्मान

देहरादून । महाराणा प्रताप विचार मंच की ओर से कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं सामाजिक जागरूकता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, विकासखंड रायपुर की सहायक अध्यापिका विजयलक्ष्मी जगूड़ी को ‘शिक्षक रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में महाराणा प्रताप विचार मंच के अध्यक्ष रतन सिंह चैहान, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, एमकेपी की प्राचार्य प्रो. ममता सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विजयलक्ष्मी जगूड़ी वर्तमान में जनपद देहरादून के विकासखंड रायपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कला विषय की सहायक अध्यापिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं। वह लंबे समय से कला के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। विशेष रूप से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए उनके द्वारा पोस्टर, चित्रांकन एवं अन्य कलात्मक माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।
उनकी कला प्रतिभा को विभिन्न स्तरों पर भी पहचान मिली है। वर्ष 2020-21 एवं 2022 में उन्होंने कला प्रतिभा पोस्टर एवं चित्रांकन प्रतियोगिताओं में जनपद एवं विकासखंड स्तर पर स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयलक्ष्मी जगूड़ी ने कला को केवल शिक्षण तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक जागरूकता का माध्यम बनाया है। जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर उनके निरंतर प्रयासों को देखते हुए महाराणा प्रताप विचार मंच द्वारा उन्हें शिक्षक रत्न सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Copyright, Shikher Sandesh 2023 (Designed & Develope by Manish Naithani 9084358715) © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.