उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
1 min read
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का जूते-चप्पल का हार पहनाकर जुलूस निकाला और पुतला दहन किया।शिवसेना ने कहा कि मुलायम ने गोली चलवाई, अखिलेश गाली दे रहा है! ये समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत है – उत्तराखंड का अपमान करना
प्रदेश अध्यक्ष शिवसेना उत्तराखंड, सागर रघुवंशी ने कहा
“सुन लो अखिलेश यादव, उत्तराखंड ने इस देश को जनरल बिपिन रावत जैसा वीर और योगी आदित्यनाथ जैसा सनातन योद्धा दिया है, तुम्हारी औकात नहीं हमें घुसपैठिया कहने की! ये चार धाम की पवित्र देवभूमि और शहीदों की धरती है, घुसपैठिया तुम्हारे वोट बैंक में पल रहे हैं, यहाँ नहीं! मैं साफ कह रहा हूँ, उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि है, मेरी देवभूमि है, इसे कोई बदनाम करेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं! ये एकनाथ शिंदे साहेब की शिवसेना है, जो बोलती है वो करती है!”
उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व में हम उत्तराखंड के सम्मान के लिए किसी से भी टकरा जाएंगे। शिवसेना चेतावनी देती है – माफी मांगो वरना तुम्हारी उत्तराखंड विरोधी सोच की कीमत चुकानी पड़ेगी।
“जो व्यक्ति अपना प्रदेश नहीं संभाल पाया वो उत्तराखंड को ज्ञान न दे। मैं अखिलेश यादव के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। उत्तराखंड को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान पर हमला है।”
जिला सचिव देहरादून आयुष पासवान जी ने कहा
“अखिलेश यादव होश में आओ! देवभूमि के युवाओं में भारी आक्रोश है। अगर माफी नहीं मांगी तो देहरादून से लेकर नैनीताल तक हर जिले में पुतला फूंका जाएगा।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सरीन जी, प्रदेश महासचिव सुमित चौधरी जी, अंकित, अज्जू, अजय, संतोष, विनय, विजय नंदन, पुष्पेंद्र, शाहिद, सेम, रोहित गुप्ता, कुमार पाल, संजय कुमार सहित दर्जनों शिवसैनिक।
