असंतुलित विकास और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हो रहा है वन्य जीवों का प्राकृतिक सुवास………

ऋषिकेश। जिला गंगा संरक्षण समिति देहरादून के नामित सदस्य पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान के आग्रह पर प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून के निर्देशन में उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ उदय नन्द गौड़ के संयोजन में वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत तीसरे दिन राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान गढ़ी श्यामपुर में संस्थान एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में औषधीय वृक्षारोपण कर ट्री गार्ड के साथ प्रकृति शिक्षण वाटिका की स्थापना की गई।इस अवसर पर समिति सदस्य पर्यावरणविद जुगलान ने कहा कि आज के समय में असंतुलित विकास और जलवायु परिवर्तन के परिणाम स्वरूप वन्य जीवों का प्राकृतिक सुवास प्रभावित हो रहा है।परिणाम स्वरूप वन्यजीव आबादी क्षेत्र में आने लगे हैं।इससे वन्यजीव और मानव संघर्ष बढ़ रहा है।इसके लिए हमें पर्यावरण संरक्षण पर और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि पोलिटेक्निक संस्थान ग्रीन मॉडल संस्थान का रूप ले रहा है।यहां पूर्व में लगाए गए पौधे संरक्षित किए गए हैं जो बृहद पेड़ो का रूप ले रहे हैं।इससे संस्थान में निर्माण और पर्यावरण अभियांत्रिकी सहित कंप्यूटर विज्ञान का अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं को पर्यावरण शिक्षण में मदद मिलेगी। डिप्लोमा करने वाले तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों को पर्यावरण धरातल पर भी दिखेगा।पौध रोपण में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ राजेश अमोली, विभागाध्यक्ष विकास भट्ट, उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ उदय नन्द गौड़, वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा, उपराजिक एवं वनअनुभाग अधिकारी गजेन्द्र सिंह,अनुभाग अधिकारी राजेश बहुगुणा, सुनील भदौला, दीपेंद्र असवाल,वन दरोगा प्रतिमा,वन बीट अधिकारी,अंशु,ज्योति, वन बीट अधिकारी सलमान अंसारी, अरविन्द सिंह,सुनील कुमार स्नेही,जितेंद्र सिंह,विकास कुमार,वन बीट सहायक देवेंद्र सिंह ,तरुण,रेखा,स्वराज कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Copyright, Shikher Sandesh 2023 (Designed & Develope by Manish Naithani 9084358715) © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.