शैक्षणिक भ्रमण कर छात्रों ने प्राप्त की स्मृति वन के इतिहास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियां
1 min read
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान के नेतृत्व में हैप्पी होम स्कूल श्यामपुर ऋषिकेश के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्मृति वन ऋषिकेश में शैक्षणिक भ्रमण कर स्मृति वन के इतिहास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की। स्मृति वन संस्थापक जुगलान ने छात्र छात्राओं को स्मृति वन में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मृति वन ऋषिकेश को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त रखा गया है।लालपानी वन बीट कक्ष संख्या 2 अंतर्गत दो हेक्टेयर भूमि पर स्थापित स्मृति वन में एक हजार से अधिक पौधों का संरक्षण किया गया है। छात्र छात्राओं द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के पश्चात उन्होंने यहां औषधीय पौधों का रोपण कर भ्रमण को जीवंत किया।इस अवसर पर नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक अमित नेगी,शिक्षक अंकित राजपूत, अभिषेक नेगी राजेश कुमार,वन्यजीव छायाकार अखिल भण्डारी,अदिति सेमवाल,आरुषि, आकृति,सोनाक्षी,सिया,रिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
