घर में घुसे दो साँप…….जुगलान ने किया दोनों सापों का सुरक्षित रेस्क्यू…..

Oplus_16908288

खदरी श्यामपुर,ऋषिकेश। खड़क माफ जिला पंचायत क्षेत्र की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के वार्ड नंबर 6 में मंगलवार की शाम बोक्सा जनजाति बाहुल्य आबादी क्षेत्र में दो अलग अलग घरों में सांप निकलने से हड़कंप मच गया।जिसकी सूचना सर्प मित्र पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान को फोन पर दी गई।सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जुगलान ने एक एक कर दोनों साँपों को तत्परता के साथ सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।उन्होंने बताया दोनों साँप कील बैक ट्रिंकेट प्रजाति के हैं,जो अत्यधिक गर्मी होने के कारण कीड़े मकोड़े खाने के चक्कर में खेतों से आबादी क्षेत्र में आजाते हैं। यह विष विहीन होते हैं लेकिन लोगों को विष युक्त और विष विहीन की जानकारी न होने के कारण इनको नुकसान पहुंचा देते हैं। जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि सर्प पर्यावरण संरक्षण चक्र का हिस्सा हैं। इस लिए इनको नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।अत्यधिक गर्मी में अक्सर सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं। उन्होंने कहा आबादी क्षेत्र में वन्य जीवों की आमद की सूचना वन विभाग को दें ,बिना प्रशिक्षण के इनसे दूरी बनाकर रखें।उन्होंने कहा घरों में साफ सफाई और प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखें।पहला सांप अमन सिंह गली नम्बर दो और दूसरा सांप सते सिंह वार्ड नम्बर 6 गली नम्बर एक से रेस्क्यू कर सुरक्षित प्राकृतिक सुवास जंगल में छोड़ दिए गए।ग्रामीणों ने सर्प मित्र डॉ विनोद जुगलान का आभार जताया।

Copyright, Shikher Sandesh 2023 (Designed & Develope by Manish Naithani 9084358715) © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.